फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rain damages amarnath yatra marg

बारिश से तबाह हुआ रास्ता, कैसे होगी अमरनाथ यात्रा

Sat, 04 Apr 2015 11:51 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
heavy rain damages amarnath yatra marg

भूस्खलन का शिकार राष्ट्रीय राजमार्ग जुलाई महीने से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान काफी परेशानी पैदा कर सकता है। खैरी, रामसू और अन्य कई स्थानों पर स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि लगता नहीं है कि अमरनाथ यात्रा तक इस परेशानी को दूर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


जब भी बारिश होगी मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरेगा और राजमार्ग बंद हो जाएगा और अमरनाथ यात्रा के दौरान राजमार्ग बंद होगा, तो यात्रा बुरी तरह से प्रभावित होगी। एक मार्च से शुरू हुई कहर मचाने वाली बारिश के कारण उधमपुर से लेकर रामबन तक कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन का शिकार हुआ है।
विज्ञापन


सबसे गंभीर स्थिति उधमपुर के खैरी, रामबन के रामसू, मगरकोट और दांदरो इलाके बनी हुई है। इन स्थानों पर राजमार्ग भूस्खलन का शिकार हुआ है। भूस्खलन इतना ज्यादा हुआ है कि लगातार मलबा पहाड़ियों से मलबा राजमार्ग पर गिर रहा है। खैरी, दांदरों में तो मलबा इतनी ज्यादा नीचे की तरफ आया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग ही गायब हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोलते ही फिर बंद हो जाता है रस्ता

heavy rain damages amarnath yatra marg

खैरी में तो मलबा और चट्टानों को हटाने के लिए कई बार ब्लास्टिंग करनी पड़ी है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। इन इलाकों में मलबा लगातार राजमार्ग पर गिर रहा है। ग्रेफ मलबे को हटाकर राजमार्ग को खोलता है तो जैसे ही बारिश पड़ती है तो मलबा गिरने से राजमार्ग फिर से बंद हो जाता है।

एक महीने के अंदर कई बार इसी कारण राजमार्ग बंद हो चुका है। इन इलाकों में स्थिति इतनी ज्यादा गंभीर है कि वैकल्पिक मार्ग के अलावा परेशानी दूर नहीं हो सकती है। अमरनाथ यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग तैयार हो ही नहीं सकता है।

इसी से अनुमान लग जाता है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान भूस्खलन का शिकार राष्ट्रीय राजमार्ग अमरनाथ यात्रियों के लिए काफी परेशानी पैदा कर सकता है। अगर सरकार और प्रशासन ने इसको गंभीरता से लेकर कुछ कदम नहीं उठाए तो अमरनाथ यात्रा एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed