आज कई इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में नए साल पर इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। मौसम विभाग श्रीनगर ने 4-5 जनवरी को जम्मू और कश्मीर में कई स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम के बिगड़े मिजाज का असर 6 जनवरी को भी रहेगा। राज्य में वीरवार को मौसम साफ रहने पर 24 घंटे बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया।
वीरवार तड़के हाईवे खोलने के साथ उधमपुर और जम्मू में रोके गए सैकड़ों वाहनों को घाटी के लिए रवाना किया गया। बुधवार को जवाहर टनल पर बर्फबारी से फिसलन के कारण हाईवे बंद किया गया था। पीर की गली में बर्फबारी से राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड वीरवार दूसरे दिन भी बंद रहा। इस सड़क मार्ग पर खराब मौसम की लगातार मार पड़ रही है। आगामी दिनों में मौसम के खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोबारा यातायात बंद हो सकता है।
शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जम्मू और कश्मीर के जिला उपायुक्तों को मजबूत आपदा प्रबंधन के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बर्फबारी प्रभावित इलाकों में पर्याप्त स्नो कटर उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। लोगों को हिमस्खलन प्रभावित इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 17.6
लेह माइनस 13.3
गुलमर्ग माइनस 8.5
पहलगाम माइनस 7.3
श्रीनगर 0.2