{"_id":"582e98284f1c1bf23c8ff025","slug":"heavy-force-deployment-in-kashmir-valley-in-speculation-of-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में बवाल की आशंका की चलते कर्फ्यू जैसे हालात, भारी सुरक्षाबलों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में बवाल की आशंका की चलते कर्फ्यू जैसे हालात, भारी सुरक्षाबलों की तैनाती
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में गश्त करते जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में शुक्रवार को जुमें की नमाज के बाद बवाल की आशंकाओं के मद्देनजर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को श्रीनगर समेत घाटी के कई जिलों में प्रशासन द्वारा कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गईं हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के पुराने शहर वाले इलाकों में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा श्रीनगर के रैनावारी, नौहट्टा, खान्यार समेत पुराने शहर के कई इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां भी लगाई गई है। घाटी में पाबंदियों के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घाटी में उपद्रवियों ने वीरवार को एक पंचायत घर और एक स्कूल को फूंक दिया था। आंसू गैस के गोले लगने से घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई। श्रीनगर के पुराने शहर में देर शाम कई वाहनों पर पथराव किए जाने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। इस बीच घाटी में कई स्थानों पर दुकानें खुलीं। सड़कों पर सार्वजनिक वाहन भी देखे गए।
विज्ञापन