फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy flood in jammu and kashmir

लाशों के बीच 'अपनों' की तलाश कर रहे लोग

Thu, 18 Sep 2014 12:45 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
heavy flood in jammu and kashmir

बाढ़ पीड़ित लोग अब नई मुसीबतों से रूबरू हैं। कुछ इलाकों में अब भी पानी भरा है और जिन इलाकों से पानी निकल चुका है वहां अब पुराने मकानों का गिरने का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ से कई मकान मलबे में तब्दील हो गए और अब इनसे शवों का मिलना जारी है।

विज्ञापन


राजबाग इलाके में बुधवार को और चार शव निकाले गए। मलबे को हटाने का काम शुरू तो हुआ है लेकिन अब भी गति धीमी है। जम्मू राजोरी-पुंछ इलाके में सेना ने नया पुल बनाकर 51 गांवों के लिए फिर से संपर्क मार्ग बहाल कर दिया है।

विज्ञापन


इससे प्रभावित इलाकों में सड़क मार्ग से त्वरित राहत की उम्मीद जगी है। घाटी में राहत में कमी के विरोध में प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं। झेलम का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन श्रीनगर के मोहल्लों में सड़ांध से स्थिति नारकीय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रामक रोग फैलने की आंशका बढ़ी

heavy flood in jammu and kashmir

संक्रामक रोग न फैले, इससे बचाव के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्लोरिन की टिकिया बांटने के साथ ही कीटनाशक दवाएं भी बांटी जा रही है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खुल जाने से सड़क मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

बाढ़ के बाद व्यापारियों को अब तबाह हो चुके कारोबार को फिर से शुरू करने की चिंता रही है। लाल चौक क्षेत्र में भी पानी भरा हुआ है। जवाहर नगर इलाके में बाढ़ के पानी में घिरे घरों के गिरने की आशंका जताई जा रही है।

यहां के ज्यादातर मकान साठ तथा सत्तर के दशक में बने हैं, जो काफी पुराने हो चुके हैं। नागरिकों ने यहां और अधिक पंप लगाए जाने की आवश्यकता बताई है। पुलिस का कहना है कि राजबाग, गोजीबाग तथा जवाहर नगर इलाके में 100 से अधिक मकान बाढ़ की भेंट चढ़ चुके हैं।

दो दिन में घटा मात्र 15 इंच पानी

heavy flood in jammu and kashmir

राहत तथा बचाव कार्य में लगे ओएनजीसी के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर डी आंजनेयूलू का कहना है कि पिछले 48 घंटों से दो पंपों से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। बड़ौदा से कुछ और पंपों के आने की उम्मीद है। अब तक लगभग 15 इंच पानी घटा है।

उन्होंने बताया कि पूरी तरह पानी निकलने तक उनकी टीम यहां डटी रहेगी। उधर, बाढ़ प्रभावित राहत सामग्री के लिए पुलिस थानों का चक्कर काट रहे हैं। राहत कार्यों में लगे कर्मचारी पीड़ितों को समीप के पुलिस स्टेशन पर भेज दे रहे हैं, लेकिन स्टाक न होने की बात कहकर थाने से उन्हें लौटा दिया जा रहा है।

व्यापारियों की चिंता यह है कि पहले ही बाढ़ में उनका कारोबार बर्बाद हो चुका है। लाखों का नुकसान हुआ है। अब तक हुए नुकसान की तो भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन आगे कारोबार कैसे शुरू होगा यह गंभीर प्रश्न है। नए सिरे से कारोबार शुरू करने के लिए उनके पास कुछ शेष नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed