फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy flood in jammu and kashmir

बाढ़ ने मिटा दी सारी दूरियां, साथ्ा बैठे राजनीतिक दल

Mon, 15 Sep 2014 09:45 AM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
heavy flood in jammu and kashmir

सियासत में अक्सर एक-दूसरे से उलझे रहने वाले जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों ने बाढ़ प्रभावित रियासत के पुनर्निर्माण के लिए शनिवार को एक स्वर में शपथ ली।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सैफुद्दीन सोज, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा और पीडीपी की प्रदेशाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बाढ़ पीड़ित लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की गई और उनके जीवन, आजीविका और निजी और सार्वजनिक संपत्ति और ढांचे को हुए नुकसान के पुनर्निर्माण की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

heavy flood in jammu and kashmir

सभी सियासी दलों की तरफ से इस अवसर पर रियासत और रियासत के बाहर के संगठनों और लोगों से अपील की गई कि वे मुश्किल की इस घड़ी में जम्मू कश्मीर के लोगों की मदद को आगे आएं।

इस अवसर पर भारत सरकार और उसकी एजेंसियों जिसमें सेना, वायु सेना और एनडीआरएफ के अलावा गैर सरकारी संगठनों, सेल्फ हेल्प ग्रुपों, सिविल सोसायटी आदि के सहयोग और समर्थन को सराहा गया।

सर्वदलीय बैठक में बाढ़ से कीमती जानों को हुए नुकसान पर गहरा दुख प्रकट किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव और राहत कार्यों पर सभी पार्टियों ने एकजुटता दिखाई है।

सोज, महबूबा और जुगलकिशोर रहे शामिल

heavy flood in jammu and kashmir

उन्होंने पार्टियों के एकजुट होकर संयुक्त संदेश जारी करने को भी सराहा। उमर ने कहा कि अगर नेकां और पीडीपी एक साथ बैठक कर संयुक्त संदेश जारी कर सकती है और भाजपा और कांग्रेस संयुक्त संदेश जारी कर सकती हैं तो ऐसे में सभी लोगों को भी मुश्किल के समय में एकजुट होकर मदद के लिए आगे आना चाहिए।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है। पहली प्राथमिकता बचाव और पुनर्निर्माण की है। अमीर हो या गरीब, सभी पर बाढ़ का असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त अपील में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में सुझाव दिया गया है कि सभी सांसद अपनी सांसद निधि कोष का पांच फीसदी हिस्सा जम्मू कश्मीर के पुनर्निर्माण पर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed