फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy flood in jammu and kashmir

बाढ़ पीड़ितों के लिए बहुत दिन बाद राहत भरी खबर

Thu, 06 Nov 2014 09:39 AM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
heavy flood in jammu and kashmir
रियासत में आई बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास प्रक्रिया की समीक्षा करने के बाद मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे ने और दो सौ करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की ओर से एसडीआरएफ के तहत जारी दो सौ करोड़ रुपये में से 85 करोड़ रुपये सीएएंडपीडी को, 65 करोड़ रुपये कश्मीर संभाग और 50 करोड़ रुपये जम्मू संभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने श्रीनगर सचिवालय में उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान कश्मीर के तमाम डीसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राहत और पुनर्वास की रिपोर्ट ली और उस पर संतोष जताया। उन्होंने तमाम अफसरों को राहत और पुनर्वास काम में तेजी लाने को कहा, ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर ने मुख्य सचिव को बताया कि संभाग में जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त या पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं, उन्हें अब तक 103.89 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं।

केन्द्र से सीधे खातों में पहुंचेगी राहत की राशि

heavy flood in jammu and kashmir

इनमें वह परिवार भी शामिल हैं, जिनके अपनों की आपदा में मौत हो गई है। मुख्य सचिव को जानकारी दी गई कि पुनर्वास काम पूरी गति पर है और आने वाले कुछ दिनों में यह कार्य पूरा हो जाएगा।

खांडे ने तमाम डीसी को आदेश दिए कि प्रभावित परिवारों का 16 डिजीट बैंक अकाउंट नंबर भी लिया जाए, ताकि यह नंबर केंद्र सरकार को भेजा जा सके। इससे उन्हें प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से सीधे आर्थिक मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि राहत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को सर्दी आने से पहले ही राहत प्रदान की जा सके। इस मौके पर कश्मीर के डिवकाम रोहित कांसल, प्रशासनिक विभाग के सेक्रेटरी जनरल एमए बुखारी, आरएंडबी सेक्रेटरी तनवीर जहां के अलावा श्रीनगर के डीसी व अन्य विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed