फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy flood in jammu and kashmir

220 गांवों में रफ्ता-रफ्ता पटरी पर लौट रही जिंदगी

Sat, 18 Oct 2014 01:43 AM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
heavy flood in jammu and kashmir

केंद्रीय गृह विभाग के संयुक्त सचिव गोपाल आनंद ने शुक्रवार को कश्मीर के बाढ़ प्रभावित अनंतनाग और कुलगाम इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान पर आला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विनोद कौल ने उनको इन दो जिलों में हालात से अवगत करवाया। विनोद कौल ने बताया कि केंद्रीय गृह विभाग के संयुक्त सचिव ने बाढ़ से हुए नुकसान और सेवाओं की बहाली के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए कश्मीर के दौरे पर आए।

विज्ञापन


उनको बाढ़ से हुए नुकसान और सेवाओं की बहाली के लिए चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस साल आई भयंकर बाढ़ में अनंतनाग और कुलगाम में कुल 1924 पक्के मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 18,614 को आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

374 गांवों के 44 हजार लोग थे प्रभावित

heavy flood in jammu and kashmir

मूसलाधार बारिश और बाढ़ से इन दो जिलों में कुल 374 गांवों के 44 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं। इनमें से 220 गांवों में सेवाओं की बहाली का काम युद्धस्तर पर चलाया गया तथा वहां जीवन पटरी पर लौटने लगा है।

शेष 154 गांवों में इतना ज्यादा नुकसान हुआ है कि अब उन स्थानों को देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि वहां कभी जीवन गुलजार था। उन्होंने बताया कि इस बार आई भयंकर बाढ़ से अनंतनाग और कुलगाम में 161 जलापूर्ति योजनाओं को नुकसान पहुंचा है।

इनमें से 159 को फिर से बहाल कर दिया गया है, जिससे इन दो जिलों के लोगों को काफी राहत मिली है। इसी तरह बाढ़ से आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त 45 पुलों को भी ठीक कर यातायात के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed