अरनिया में छत फाड़कर कमरे में गिरा मोर्टार, पाक की गोलाबारी ने मचाई तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बुधवार की रात को अरनिया सेक्टर में भारी गोलाबारी की। इससे अरनिया कसबे में महिला समेत दो ग्रामीण जख्मी हो गए। एक कच्चे मकान पर गिरा मोर्टार का शेल फटा नहीं, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। अरनिया सेक्टर के सीमावर्ती गांवों के शेष 15 से 20 प्रतिशत ग्रामीणों ने भी वीरवार को विस्थापन शुरू कर दिया है।
कुछ लोग ही मवेशियों की देखभाल के लिए गांवों में हैं। सूत्रों के अनुसार बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की हरपाल पोस्ट पर तैनात पाकिस्तान का एक रेंजर ढेर हो गया है। साथ ही पाकिस्तान के पांच नागरिकों के जख्मी होने की खबर है।
अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की सभी चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। रिहायशी इलाकों में भी लगातार गोले गिरे। खेतों में जगह-जगह मोर्टार के शेल पड़े हैं। अरनिया कसबे के वार्ड नंबर पांच (कांशीपुर) निवासी रक्षपाल चंद की छत पर एक गोला गिरा। गोला छत को फाड़कर कमरे में अंदर जा गिरा। इसमें जितेंद्र सिंह (32) और राज रानी (75) जख्मी हो गईं। दोनों को पीएचसी अरनिया में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तानी गोलाबारी ने सीमावर्ती बच्चों की पढ़ाई पर ग्रहण
इस वार्ड के रोशन के घर की छत पर गोला गिरने से बड़ा छेद हो गया। कसबे के वार्ड नंबर दो में सतनाम सिंह के कच्चे मकान की छत पर मोर्टार को एक गोला गिरा। परिवार के लोगों की किस्मत से यह फटा नहीं। घर के लोग बाल-बाल बच गए।
क्षेत्र की एक पुलिस चौकी के पास भी एक शेल गिरा, जिससे मुख्य गेट और दीवारों को नुकसान पहुंचा। सुरक्षा के लिहाज से थाना प्रभारी ने संतरी को पुलिस चौकी में सुरक्षित स्थान पर तैनात कर दिया है।
पाकिस्तानी गोलाबारी ने सीमावर्ती बच्चों की पढ़ाई पर ग्रहण लगा दिया है। सुरक्षा के लिहाज से अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों में बहुत कम भेज दिया है। पिछले दो हफ्तों में गोलाबारी के चलते सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूल कई बार बंद हो चुके हैं।