{"_id":"5853814a4f1c1bdc3964a778","slug":"heavy-deployment-of-security-in-kashmir-valley-due-to-friday-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिंसा भड़कने की आशंकाओं के बीच भारी सुरक्षाबलों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिंसा भड़कने की आशंकाओं के बीच भारी सुरक्षाबलों की तैनाती
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में एक बार फिर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के निचले इलाकों के कई थाना क्षेत्रों में सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। घाटी के कई इलाकों में हिंसा की आशंकाओं के बीच आम जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन
हिंसा भड़कने की आशंका और प्रदर्शनों के मद्देनजर अलगाववदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही श्रीनगर समेत घाटी के अन्य जिलों के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती करके कानून व्यवस्था को बिगड़ने न देने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन