फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy cold in jammu temp going on 2.6

J&K: जम्मू में सीजन की सर्द रात, पारा 2.6 डिग्री

Sat, 29 Dec 2018 04:29 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Dec 2018 04:29 AM IST
विज्ञापन
heavy cold in jammu temp going on 2.6
डल झील की जमी सतह पर क्रिकेट खेलते नजर आए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के साथ जम्मू में कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई है। शुक्रवार की रात न्यूनतम 2.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ शीतकालीन राजधानी जम्मू में सीजन की सबसे सर्द रात बीती। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी पारा नया रिकार्ड बनाने की ओर है। करीब तीन दशक बाद बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में न्यूनतम पारा माइनस 15 डिग्री के नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के शुरू में राज्य में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन


जम्मू में 28 दिसंबर 1998 को आलटाइम न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह 27 दिसंबर 2015 को 2.4, 31 दिसंबर 2007 को 2.7, 27 दिसंबर 2014 को 2.4 और 30 दिसंबर 2013 को 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। जम्मू संभाग के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान सामान्य से लुढ़क कर माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कठुआ के बनी में न्यूनतम पारा माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


श्रीनगर में विख्यात डल झील के साथ कई जलाशयों में पानी जम गया है। बर्फ की परत इतनी सख्त हो गई है कि वीरवार को कुछ बच्चे डल झील पर क्रिकेट खेलते दिखाई दिए। पानी की पाइप में पानी जमने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कड़ाके की ठंड से कश्मीर में जनजीवन प्रभावित है। घाटी में शीत लहर से जनजीवन प्रभावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान      न्यूनतम तापमान
कारगिल    माइनस16.2
लेह        माइनस 15.1
पहलगाम   माइनस 9.5
गुलमर्ग     माइनस 9.3
कुपवाड़ा    माइनस 6.3
भद्रवाह    माइनस 2.7
बनी        माइनस3.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed