फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   HEAVY AMUNATIONS RECOVERED IN KASHMIR

सर्च आपरेशन के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

Fri, 26 May 2017 12:09 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 26 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
HEAVY AMUNATIONS RECOVERED IN KASHMIR
भारतीय सेना का सर्च आपरेशन - फोटो : फाइल फोटो

सुरक्षा बलों ने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। उक्त इलाके में रविवार को आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेना की छह राष्ट्रीय राइफल ने हंदवाड़ा के केहमल में जंगली इलाके में कुछ संदिग्ध हलचल देखी।

विज्ञापन



सेना ने जब ललकारा तो आतंकियों ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई के चलते आतंकियों को भागना पड़ा। इस आतंकी मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके बाद सेना ने इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया तो सेना ने कुछ हथियार बरामद किए।
विज्ञापन


बरामद हथियारों में एक पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 40 गोलियां, एक पावर बैंक चार्ज बैटरी, तार, दूरबीन, एक कुल्हाड़ी और एक छड़ी शामिल है। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed