फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy amunation recovered from terrorist killed on LOc in jammu and kashmir

LoC पर मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Thu, 12 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 12 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
heavy amunation recovered from terrorist killed on LOc in jammu and kashmir
आतंकियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

वीरवार देर शाम जम्मू कश्मीर के पुंछ के बगयाल दरा नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को मारे गए आतंकियों के शवों को भारतीय सेना ने उठाने में सफल रही। मारे गये आतंकियों के पास से सेना को भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद मिला।

विज्ञापन


इसमें दो ऐके 56 राइफल, राइफल की 14 मैगजीन, ऐके राइफल की 420 गोलियां, 22 हैंड ग्रेनेड, आतंकी संगठन की प्रचार सामग्री, सूखे मेवे, खजूर, पाक में बनी नमकीन, एक वायर कटर, लाइटर, चाकू, दो जैकेट, दो पाउच शामिल है। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जबकि आतंकियों के शव बरामद होने के बाद मौके पर पुलिस एवं चिकित्सकों के दाल के साथ कानूनी कार्रवाई की निगरानी करने पहुंचे नायब तहसीलदार मोहम्मद सगीर का कहना है कि आतंकियों के पास से मिले सामान के मुताबिक दोनों आतंकी पाकिस्तानी और हिजबुल मुजाहिदीन से संबधित लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को किया था ढेर

heavy amunation recovered from terrorist killed on LOc in jammu and kashmir
आतंकियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि पुंछ के बगयाल दरा में दो दिन पूर्व नियंत्रण रेखा पर पुंछ ब्रिगेड के अंतर्गत तैनात सेना की 1/1 गोरखा राइफल के जवानों ने पीओके से पाक सेना के सहयोग से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे आतंकियों को मार गिराया था।

इसके बाद सेना द्वारा जैसे ही आतंकियों के शवों को उठाने का प्रयास किया तो पाक सेना एवं मारे गए आतंकियों के साथियों ने गोलीबारी शुरू करते हुए उन शवों को उठाने का प्रयास किया। इस दौरान भारतीय सेना द्वारा भी पाक सेना और आतंकियों को शव न उठाने देने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके चलत दो दिनों दोनों तरफ  से गोलीबारी के बीच शवों को उठाने के प्रयास जारी रखे गए। इस दौरान वीरवार देर शाम को भारतीय सेना के जवान मारे गए आतंकियों के शवों को बरामद करने में सफल रहे। शवों को घटना स्थल से उठाने के बाद कानूनी कार्रवाई को पुलिस से संपर्क किया गया।

इस पर एसएसपी पुंछ जतिन्दर सिंह जोहर के निर्देश पर  इंसपेक्टर अंजार हुसैन पुलिस दल के साथ ही जिला अस्पताल के सीएमओ डा. मोहम्मद न्याज चौधरी एवं डा. सखी मोहम्मद नायब तहसीलदार मोहम्मद सगीर के साथ नियंत्रण रेखा के पास पहुुंचे। जहां पर कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम को अंजाम देने के बाद शवों को दफनाने के लिए स्थानीय लोगों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed