फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heat wave starts in jammu

लू के थपेड़ों से झुलसने लगा शहर

Mon, 08 Jun 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 08 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
heat wave starts in jammu

गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू में सोमवार को पारा चालीस के ऊपर चला गया है। लू के थपेड़ों से हर कोई झुलस रहा है। भीषण तपिश से सड़कें सूनी पड़ गई हैं। बाजारों से रौनक गायब है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। घाटी में भी तपिश बढ़ना शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी जम्मू में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


हालांकि कश्मीर के कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है। इस बीच कारगिल न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द चल रहा है। जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने पूरे शहर में तपिश बढ़ा दी थी। दोपहर तक भीषण गर्मी में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। तेज गर्मी से सड़कों से तारकोल पिघलने लगा है। इससे फिसलन से हादसों में भी बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग नहरों और पार्कों सहित अन्य उपायों को अपना रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने परेशानी ज्यादा बढ़ा दी है। कटौती के दौरान छतों के नीचे बैठना भी मुश्किल हो रहा है। गर्म हवाओं से इंसानों के साथ जीव-जंतु भी बेहाल हैं। हालांकि सोमवार दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूर भरी आंधी चली, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। जम्मू में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी पारा चढ़कर 28.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में भी पारा सामान्य से दो डिग्री ऊपर जाकर 37.1 और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अभी थोड़ी राहत है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed