फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heat of July in Kashmir broke records rain expected in Jammu division till July 25

वर्षों बाद पड़ी इतनी गर्मी: घाटी में जुलाई की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, जम्मू संभाग में 25 जुलाई तक बारिश के आसार

Mon, 22 Jul 2024 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Jul 2024 10:18 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में 25 जुलाई तक खासकर रात्रि और तड़के बारिश के आसार हैं। 31 जुलाई तक भी मौसम में उता-चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
heat of July in Kashmir broke records rain expected in Jammu division till July 25
सालों बाद पड़ी इतनी गर्मी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू के मुकाबले सोमवार को राजधानी श्रीनगर अधिक गर्म रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 35.6, जबकि जम्मू में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर घाटी में जुलाई की गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। कुपवाड़ा में आठ, गुलमर्ग व काजीगुंड में चार और श्रीनगर, पहलगाम, कुपवाड़ा में तीन साल बाद जुलाई में अधिक गर्मी पड़ी है। मैदानी इलाकों में गर्मी के साथ उमस परेशान कर रही है।

विज्ञापन

 

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में 25 जुलाई तक खासकर रात्रि और तड़के बारिश के आसार हैं। 31 जुलाई तक भी मौसम में उता-चढ़ाव जारी रहेगा। श्रीनगर में 18 जुलाई, 2021 को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को इससे अधिक पारा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले चार जुलाई 2020 को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा था। पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां इससे पहले 19 जुलाई 2021 को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा था। कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 18 जुलाई 2021 को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन

जम्मू में सोमवार सुबह बारिश के बाद दिनभर हल्के बादल छाए रहे। यहां 1.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 2.0 डिग्री ऊपर रहा और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 74 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई। बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.4, बटोत में 28.8, कटड़ा में 32.2, भद्रवाह में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed