फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

यह दिल का मामला है, सावधानी बरतें

विज्ञापन
health
घगवाल। तहसील राजपुरा स्थित लड़कियों के मिडिल स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को एक कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर विश्व हृदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्राइमरी हेल्थ सेंट्रल सनुरा की डॉ. रितिका गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरती शर्मा व डॉक्टर रिंपी शर्मा ने बताया कि विश्व हृदय दिवस का थीम बी ए हार्ट हेल्थ है।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे लोगों के हृदय की जांच की और लोगों को जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि लाइफ स्टाइल में बदलाव आने व फ़ास्ट फ़ूड खाने से अक्सर लोग हृदय के रोगों को बुलावा देते हैं। उन्होंने व्यायाम करने, समय पर इलाज कराने, वार्षिक चेकअप कराकर ब्लड टेस्ट की जांच कराने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस शिविर में आए लोगों का शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी भी किया गया। शिविर में करीब 60 लोगों की जांच कर हृदय से संबंधित मरीजों को निशुल्क में दवाइयां दी गई। उन्हें व्यायाम करने के साथ-साथ जीवन शैली और खानपान को सुधारने की अपील की। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन राधेश्याम, सरपंच सुरेश बसौत्रा, राजेश जसरोटिया ने शिविर में पहुंचे हुए अफसरों व मरीजों का धन्यवाद करते हुए जिला अस्पताल से उचित सेहत सेवाएं लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed