{"_id":"60ca44d48ebc3e2c5e1f79a1","slug":"health-samba-news-jmu237467124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैली मंडी पंचायत में लगाया शिविर, 200 लोगों को बांटी दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैली मंडी पंचायत में लगाया शिविर, 200 लोगों को बांटी दवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कैली मंडी पंचायत की वार्ड-एक व दो चक मंगा रकवाल में बुधवार को आयुष विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें सरपंच रविंद्र सिंह लब्लु मुख्य अतिथि थे। डॉ. विक्रम सिंह की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने वार्ड के 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयां बांटी। डॉक्टरों के अनुसार आयुष मंत्रालय के आदेश पर कोरोना के चलते लोगों में कोविड से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ही शिविर लगाकर दवाइयां बांटी जा रही हैं, ताकि लोगों का ह्यूूमन सिस्टम मजबूत बनाया जा सके। संवाद
सेना ने पंगदौर कोविड केयर केंद्र में दी कोविड किट
सांबा। जिले की पंचायत पंगदौर के सरकारी मिडिल स्कूल में बनाए गए पंचायत कोविड केयर केंद्र में बुधवार को सेना की 6 जेकलाई रेजिमेंट की ओर से शिविर लगाया गया। इस की अध्यक्षता सरपंच रीना चौधरी ने की। कर्नल हितेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उन्होंने पंचायत कोविड केयर के लिए ऑक्सीजन के दो सिलेंडर, दो ऑक्सीमीटर, पीपीई किट, सैनिटाइजर, गलव्ज, शील्ड, दो बडे डस्टबीन और सोडियम हाईपरो कलोराइड भी दिए। सरंपच व पंचों ने सेना के कार्य को सराहा। शिविर में पंच कुलविंद्र कौर, वरयाम सिंह, बलविंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह, डॉ. मीनाक्षी, आशा रानी, रुपिंद्र कौर और हरभजन कौर आदि उपस्थित थे। संवाद
नए बस अड्डे पर लगाया शिविर, 400 लोगों को बांटी दवाइयां
सांबा। सोशल क्लब ने भारतीय चिकित्सा पद्धति की मदद से नए बस अड्डे पर बुधवार को आयुर्वेदिक दवा वितरण का शिविर लगाया। इस मौके पर चार सौ लोगों को दवाओं का वितरण किया गया। डॉक्टर परमजीत पुरी, महिंदर पाल व अंग्रेज सिंह ने लोगों को जागरूक किया कि किस तरह से कोरोना काल में अपने को बचाएं व इन दवाओं को लेकर निरोगी रहें। सांबा सोशल क्लब के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रंजू गुप्ता, अजय सिंह, कमल कुमार, शिवराम, ओमकार गुप्ता, तिलक राज, राकेश अत्री व फकीर चंद आदि मौजूद थे। संवाद