फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

एम्बुलेंस में महिआ ने शिशु को जन्म दिया

विज्ञापन
health
ヤशिशु को जन्म देने के उपरांत मुजफ्फर हुसैन ने हाथों में लिया हुआ नवजात शिशुヤ - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। 108 एंबुलेंस सेवाओं के आपातकालीन चिकित्सा स्टाफ ने गांव बढ़ियाल ब्राह्मण के पास स्थित कलाली टिब्बा में रह रहे खानाबदोश महिला को वीरवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर एक लड़के को जन्म दिया। खानाबदोश परिवार द्वारा 108 नंबर पर फोन करने पर आपातकालीन वाहन के पहुंचने एंबुलेंस स्टाफ के मध्यरात्रि 12.20 बजे प्रसव कराना पड़ा।
विज्ञापन

गुर्जर बस्ती के 25 वर्षीय खानाबदोश लैला खान की पत्नी शाका बीबी को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार ने तुरंत आपातकालीन 108 नंबर पर कॉल किया और आरएस पुरा उपजिला से एंबुलेंस के आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन (ईएमटी) मुजफ्फर हुसैन और चालक सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। यह पता चला कि महिला को अस्पताल ले जाने का समय नहीं है। चिकित्सा तकनीशियन (ईएमटी) मुजफ्फर हुसैन आपातकालीन प्रसव कराने का फैसला किया और उन्हीं के घर में ही प्रसव कराया। महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। बाद में उक्त महिला और बच्चे को उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनको भर्ती किया गया, दोनों स्वस्थ हैं। 108 एंबुलेंस सेवा होने पर आरएस पुरा ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि कोरोना के चलते विशेष तौर 108 एंबुलेंस भेजी गई है ताकि रात के समय कोई परेशानी होने पर रोगी के पास पहुंच कर उसे उपचार किया जा सके। उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन (ईएमटी) मुजफ्फर हुसैन और चालक सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच महिला को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराए जाने पर सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed