फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: थैलेसीमिया पर जागरूकता कैंप में 35 परिवारों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
health news
जीएमसी जम्मू में थैलेसीमिया पर आयोजित जागरूकता कैंप में शामिल डॉक्टर और मरीज। स्रोत : जीएमसी।
- जीएमसी जम्मू और विश्वविद्यालय ने लगाया निशुल्क जेनेटिक काउंसलिंग एवं जागरूकता कैंप
विज्ञापन

- कैंप में 70 नमूने लिए गए, आनुवंशिक जांच और परिवार स्क्रीनिंग के महत्व पर दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू और जम्मू विश्वविद्यालय के सहयोग से एसएमजीएस अस्पताल की जेनेटिक लैब एवं थैलेसीमिया यूनिट में शनिवार को थैलेसीमिया और दुर्लभ आनुवंशिक रोगों पर निशुल्क जेनेटिक काउंसलिंग एवं जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप का उद्देश्य आनुवंशिक रोगों की समय पर पहचान, उचित जांच और प्रभावित परिवारों को परामर्श उपलब्ध कराना था।
कैंप का उद्घाटन जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. (प्रो.) आशुतोष गुप्ता ने किया। उन्होंने थैलेसीमिया और दुर्लभ आनुवंशिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में जेनेटिक काउंसलिंग के महत्व पर जोर दिया। कैंप में 35 परिवारों की स्क्रीनिंग की गई और 70 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) संजीव के. डिगरा और जम्मू विश्वविद्यालय के डॉ. परविंदर कुमार ने आनुवंशिक जांच और काउंसलिंग की उपयोगिता समझाई। प्रभावित परिवारों को बीमारी की आनुवंशिक प्रकृति, कैरियर डिटेक्शन, जांच और भविष्य की पारिवारिक योजना से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग से वित्त पोषित ‘मिशन प्रोग्राम इन पीडियाट्रिक्स रेयर डिजीज’ के तहत हुआ। इसमें जीएमसी जम्मू, जम्मू विश्वविद्यालय, जेएंडके थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी और आईएपी जम्मू सिटी ब्रांच की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed