फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: पैरामेडिकल सहित नर्सिंग स्टाफ के पद खाली

विज्ञापन
health news
-जीएमसी जम्मू में 65 प्रतिशत फैकल्टी रिक्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित अस्पतालों में महिलाओं के नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ के कई पद खाली हैं। जीएमसी में भी 65 प्रतिशत फैकल्टी खाली पड़ी है। इनमें शिक्षकों व अन्य स्टाफ की भर्ती की जानी है। इसके लिए बीते दिनों शासन को मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग ने अपने-अपने स्तर पर पदों की रिक्तता व उपलब्ध स्टाफ की जानकारी भेजी है।

स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार अकेले निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर पर विभिन्न अस्पतालों में 1489 पद खाली हैं। इनमें 3616 पैरामेडिकल स्टाफ के पद हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम के प्रदेश में 882 पदों में से 746 पदों पर स्टाफ है और 116 पद खाली हैं। नर्सिंग स्टॉफ के पदों पर कुल 735 पदों में से 558 पद भरे हैं और 177 खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 1410 पदों में 608 जम्मू संभाग के लिए हैं। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जीएमसी में 65 प्रतिशत फैक्ल्टी में पदों की रिक्तता है। बीते दिनों शासन की तरफ से मांगे गए प्रस्ताव के आधार पर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

-----
माइक्रोबायोलाॅजी में 50 प्रतिशत पदों पर महिलाएं
जीएमसी जम्मू में माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप डोगरा ने बताया कि विभाग में सभी पदों पर लगभग 50 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं। इसमें कुल 87 नॉन गजटेड कर्मियों में 33 महिलाएं हैं। गजटेड कुल 110 कर्मियों में भी 50 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। अधिकतर प्रयोगशाला व तकनीशियन के पदों पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed