{"_id":"69729941bf06cdde500b85c4","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jmu1052-817912-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन आ रहे पांच से सात बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन आ रहे पांच से सात बच्चे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर से लेकर गांवों तक आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के लिए रोजाना लोग पहुंच रहे हैं जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।ओपीडी में निर्माण कार्य के चलते टीकाकरण कक्ष प्रवेश द्वार के ठीक बाएं तरफ स्थापित किया गया है। रोजाना डॉग बाइट के करीब 100 मामले आ रहे हैं। इनमें दूसरी या तीसरी बार वैक्सीन लगवाने वाले लोग भी शामिल हैं।
एंटी रेबीज की प्रभारी डॉ. टसविंदर कौर ने बताया कि छोटे बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं। रोजाना 10 वर्ष से कम उम्र के पांच से सात बच्चे वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोशिश करें कि खेलते समय बच्चों के आसपास ही रहें।
उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार आवारा या पालतू कुत्ते के काटने के बाद टीकाकरण जरूरी है जो चार बार लगाया जाता है। पहले दिन जब कुत्ता काटे, दूसरी टीका तीन दिन, सात दिन बाद तीसरा और फिर 28 दिन के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाती है। यदि पहले भी कुत्ते काट चुका है तो बूस्टर डोज लगाई जाती है।