Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी और पूर्व निर्धारित सर्जरी पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
health news
रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.तरुण शर्मा। स्त्रोत स्वयं
- जीएमसी में रोज 1100 ओपीडी, 600 मरीज इमरजेंसी में जांच करवाने आते हैं
विज्ञापन

- अस्पताल प्रबंधन का दावा - हड़ताल से निपटने के लिए तैयारी पूरी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इलाज के लिए वीरवार को अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से जीएमसी जम्मू सहित इससे जुड़े अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। पहले से निर्धारित ऑपरेशन भी टल सकते हैं। ऐसे में दूरदराज के इलाकों से इलाज के लिए जम्मू पहुंचने वाले मरीजों को बिना जांच और उपचार के वापस लौटना पड़ सकता है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर उन मरीजों पर पड़ेगा, जिन्हें सामान्य बीमारियों के लिए ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेना है या जिनका ऑपरेशन पहले से निर्धारित है।
जीएमसी जम्मू में रोज करीब 1100 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। लगभग 600 मरीज इमरजेंसी में जांच करवाते हैं। ऐसे में डॉक्टरों की हड़ताल से बड़ी संख्या में मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। जीएमसी के अलावा एसएमजीएस अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी और मानसिक स्वास्थ्य और मनोरोग अस्पताल में भी ओपीडी प्रभावित होगी। इसका असर कठुआ, राजोरी, उधमपुर और डोडा के मेडिकल कॉलेजों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

------
हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं, लेबर रूम और आपातकालीन ऑपरेशन पहले की तरह जारी रहेंगे। इन्हें हड़ताल से बाहर रखा गया है। हालांकि सामान्य ओपीडी और पूर्व निर्धारित ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार मिलेगा, जबकि सामान्य जांच और निर्धारित सर्जरी के लिए मरीजों को अगली तारीख का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. तरुण शर्मा, अध्यक्ष, रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन
---
प्राचार्य डॉ. आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखने की तैयारी की गई है। कोशिश रहेगी कि मरीजों को कम से कम परेशानी हो। रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से वीरवार को ओपीडी सहित पूर्व निर्धारित ऑपरेशनों पर असर पड़ेगा। ऐसे ऑपरेशन टलने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ओपीडी बंद रहने से मरीजों को वापस लौटना पड़ सकता है। हड़ताल के बीच स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर व सुचारु रहें इसके लिए जीएमसी की तरफ से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
- डॉ. बीरेंद्र त्रिसल, सुपरिंटेंडेंट, जीएमसी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed