{"_id":"67a52ad95a6b31f7e80a8c7d","slug":"health-news-crime-srinagar-news-c-10-lko1027-539738-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिकित्सा लापरवाही के बाद दो डॉक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिकित्सा लापरवाही के बाद दो डॉक्टर निलंबित
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने तीन फरवरी को सोपोर के हकीम सोनउल्लाह अस्पताल में हुई घटना के बाद दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।
जहां कान की सर्जरी के लिए भर्ती एक महिला का कथित तौर पर गर्भाशय निकाल दिया गया था। दोनों डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगा दी गई है। सरकारी आदेश के अनुसार, एसडीएच सोपोर में कंसल्टेंट गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. अंजुम नजीर और डीएच बांदीपोरा में मेडिकल ऑफिसर (डिप्लोमा इन एनेस्थीसिया) डॉ. तारिक अहमद डार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों अगले आदेश तक जम्मू के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय से जुड़े रहेंगे।
प्रदेश सरकार ने जांच पूरी होने तक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को भी सील करने का आदेश दिया है। सरकार के सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह की ओर से जारी बयान में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की अखंडता को बनाए रखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए कहा गया है। इसके साथ ही अस्पताल में भी जांच करने के आदेश जारी किए हैं। संवाद