{"_id":"5e1a21a68ebc3e696a2eaa40","slug":"health-jammu-news-jmu201378965","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग 30 साल में नहीं बना पाया पशु चिकित्सा केंद्र की इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग 30 साल में नहीं बना पाया पशु चिकित्सा केंद्र की इमारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ तहसील की 20 पंचायतों के किसानों के पशुओं के इलाज के लिए खौड़ में एक मात्र पशु चिकित्सा केंद्र लगभग 30 साल से किराए की इमारत में चल रहा है। किसानों के अनुसार उन्होंने जमीन भी दी है, लेकिन आज तक स्वास्थ्य विभाग ने इमारत का निर्माण नहीं कराया।
शनिवार को इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल खौड़ निवासी बलबीर सिंह भाऊ के नेतृत्व में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से मिला। किसानों ने बताया कि खौड़ में 13 कनाल जमीन का एक भाग गुड वाला के नाम से जाना जाता है। क्षेत्र के लोगों ने वह जमीन सरकार को देने का फैसला किया, कि उक्त जमीन पर सरकारी कार्यालयों की इमारत बनाई जाए, लेकिन आज तक किसी भी विभाग ने अपनी इमारत नहीं बनाई। क्षेत्र के किसानों के मुताबिक पशु चिकित्सा केंद्र खौड़ के मुख्य बाजार में है। जहां पर उन्हें अपने मवेशियों के बीमार पड़ने पर इलाज कराने के लिए ले जाने में दिक्कतें आती हैं। उक्त खाली जमीन पर पशु चिकित्सा केंद्र की इमारत बना दी जाए, लेकिन आज तक संबंधित विभाग की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
एसडीएम ने लोगों से कहा कि मुझे पता चला है कि पशु चिकित्सा केंद्र की इमारत के निर्माण के लिए फाइल चली थी। अब वह कहां रुकी है, मुझे पता नहीं है। हम एक दो दिन में पूरी जानकारी जुटाकर आप लोगों बताएंगे।