फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

एम्स और एससीआई में सितंबर-अक्तूबर तक शुरू होगी ओपीडी

विज्ञापन
health
जम्मू। जम्मू संभाग के प्रतिष्ठित एम्स विजयपुर और राज्य कैंसर संस्थान (एससीआई) जम्मू में सितंबर-अक्तूबर माह में ओपीडी सेवाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए संकाय पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। एम्स के लिए 22 जुलाई से 183 संकाय पदों के लिए जम्मू में साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं। इन पदों के लिए देशभर से 1154 आवेदन आए हैं, जिसमें स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। इसके साथ सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के अनुबंध पदों के लिए साक्षात्कार किए जा रहे हैं। राज्य कैंसर संस्थान के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

एम्स विजयपुर के 43 विभागों के लिए संकाय सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। इसमें स्क्रीनिंग करके करीब 800 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के बाद डॉक्टरों को एक माह का समय ज्वाइन करने के लिए दिया जाएगा, जिसके बाद ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी। इसी तरह सीनियर और जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के बाद में 40-40 पद भरे जाएंगे। एमडी के बाद इन पदों को भरा जाता है। इन डॉक्टरों की प्री व पैरा क्लीनिकल के लिए सेवाएं ली जाएंगी। वर्तमान में जम्मू में एम्स के दोनों पहले एमबीबीएस बैच चल रहे हैं। विजयपुर में 227 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन एम्स का लगभग 65 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना को निर्धारित समय से पहले मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन संकाय सदस्यों की उपलब्धता के बाद इसी साल ओपीडी सेवा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एम्स के निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता का कहना है कि संकाय पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसके पूरा होने के बाद ओपीडी सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। इससे जम्मू संभाग और पड़ोसी राज्यों के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वहीं, राज्य कैंसर संस्थान के नोडल अधिकारी व क्षेत्रीय कैंसर संस्थान जीएमसी जम्मू के एचओडी डॉ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि सितंबर से अक्तूबर तक राज्य कैंसर संस्थान में ओपीडी सेवा शुरू करने की योजना है। इसके लिए जरूरी ढांचागत सुविधाओं के साथ भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed