फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,development,jammu news

एसोसिएटेड अस्पतालों में ई-सेवा की तैयारी

विज्ञापन
health,development,jammu news
जम्मू। प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए जीएमसी और संबद्ध एसोसिएटेड अस्पतालों में मरीजों के लिए ई-चिकित्सा सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी), इन पेशेंट विभाग (आईपीडी), डिस्चार्ज आनलाइन पंजीकरण सहित अन्य चिकित्सा सुुविधाओं का मरीजों को लाभ मिल सकेगा। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन कार्यक्रम के तहत ई-अस्पताल सुविधाओं से कोविड संक्रमण के प्रसार को भी कम करने में मदद मिलेगी। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आनलाइन पंजीकरण (ओआरएस) और अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (ई-अस्पताल) को जल्द शुरू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय स्तर पर ऑनलाइन ओपीडी के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने को कहा। उन्होंने अधीक्षकों से विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि ई प्रणाली को चरणबद्ध शुरू किया जाएगा। उन्होंने जेएंडके ई गवर्नेंस एजेंसी (जेकेईजीए), सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की आईटी टीम से जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में ई प्रणाली को शुरू करने के लिए काम करने को कहा। इसमें डिजिटाइजेशन से मेडिकल रिकॉर्ड, ई-लैब, मानव संसाधन प्रबंधन, कैशलेस भुगतान और मैत्री ई-समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आनलाइन ओपीडी अपॉयंटमेंट में मरीज ऑनलाइन माध्यम से अपनी लैब रिपोर्ट, ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता आदि की जानकारी पा सकेंगे। प्रिंसिपल ने अधिकारियों के साथ अस्पताल के वार्ड 3, 7, क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू), आटोक्लेव सेक्शन का निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed