{"_id":"226e0f65f41045a703a6c3c7ff173713","slug":"health-check-of-the-flood-affected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों की जांच को पहुंची टीमें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों की जांच को पहुंची टीमें
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर माह के पहले हफ्ते में बाढ़ और बारिश से बेघर हुए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें पिछले कई दिनों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कर रही हैं।
विज्ञापन
राजोरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को विशेष टीमों ने कोटरकां और मंजाकोट तहसीलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान कोटरकां के जमोला, खा और कंडी क्षेत्रों व मंजाकोट के गंभीर मुगलां, मलूती आदि क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
इस अवसर पर विशेषज्ञ डाक्टरों ने महिलाओं, बच्चों के साथ वृद्धों के स्वास्थ्य जांचे। बाढ़ पीड़ितों को जागरूक करते हुए उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को टीके भी लगाए। दवाएं वितरित करने के साथ लोगों को गर्म कपड़ने पहनने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन