फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Health campaign samba Vaccine given to 12 to 14 year old students 90 percent vaccination done at Sanura health centre

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : 12 से 14 वर्ष के छात्रों को लगी वैक्सीन, सनूरा में 90 प्रतिशत लगाया जा चुका है टीका

Mon, 28 Mar 2022 03:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 03:49 PM IST
सार

सांबा में 12 से 14 वर्ष की उम्र के छात्रों को उनके स्कूलों में ही कोरोना से सुरक्षा का टीका लगाया जा रहा है। राजपुरा के सनूरा स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले छात्रों में 90 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Health campaign samba Vaccine given to 12 to 14 year old students 90 percent vaccination done at Sanura health centre
Covid Vaccination - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांबा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए 12 से 14 वर्ष की आयु के छात्रों को उनके स्कूलों में ही टीकाकरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में तो छात्र स्वयं ही टीका लगवाने के उत्सुक दिखे। वहीं, निजी स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को भी स्कूलों में बुलाया गया। कई बच्चे टीका लगवाने में आनाकानी कर रहे थे, जबकि अधिकतर बच्चों ने उत्साह के साथ वैक्सीन की खुराक ली।

विज्ञापन


निजी स्कूल की छात्रा तनिष्का व अलीशा हंसा ने बताया कि पहले वे डर रही थीं। बताया गया था कि वैक्सीन से दर्द होता है, बुखार होता है। बाद में उन्होंने स्वयं ही खुराक ली। उन्होंने अन्य छात्रों को भी बताया कि वे अपनी खुराक लें। छात्र हिमांशु के परिजनों के अनुसार वह टीका लगवाने से काफी डरता है। उसे घर से ही अच्छी तरह से समझाया गया, जिस पर उसने शिक्षकों के सामने वैक्सीन की खुराक ली।
विज्ञापन


अधिकतर परिजनों का कहना है कि उन्हें टीकाकरण केंद्रों के बारे में बताया गया, जिस पर वह बच्चों के साथ पहुंचे। अधिकतर स्कूलों में ही टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भी पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुरा के सनूरा स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले छात्रों में 90 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है। कुछ बच्चे रह गए हैं जो बाहरी स्कूलों में पढ़ रहे हैं।  -डॉ. रीतिका गुप्ता, इंजार्च, स्वास्थ्य केंद्र, सनूरा।

नौशेरा में बच्चों में कोविड टीकाकरण को लेकर उत्साह

वहीं, नौशेरा में 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों में कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सरकारी व निजी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों को टीकाकरण कर रही हैं। बच्चों के मन में पहले तो डर था। अभिभावकों के साथ बच्चे जब टीकाकरण करा कर आए, तो उत्साहित दिखे। जो बच्चों के मन में डर था वो दूर हो गया। स्कूल में लंबी कतारों में खड़े होकर बच्चों ने टीकाकरण कराया।

हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा की छात्रा ने बताया, 'आज मैंने और मेरी सहेलियों ने कोरोना टीका लगावाया। टीका लगाने से सुरक्षा मिलेगी। सभी को टीका लगाना चाहिए, ताकि देश कोरोना मुक्त हो।' वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल नौशेरा की छात्रा नाहिरा कौसर ने बताया, 'टीका लगाने के बाद मुझे कोई तकलीफ नहीं हुई। टीका लगवाने के बाद कोविड को लेकर मेरे अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है।' 


क्राइस्ट हाई स्कूल की छात्रा संजना शर्मा ने बताया, 'टीकाकरण लगवाने से पहले मुझे डर लग रहा था, लेकिन जब मैंने वैक्सीन लगवाई तो मुझे सुई लगने पर कुछ दर्द महसूस नहीं हुआ। सभी बेझिझक टीका लगवाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed