{"_id":"64e3c5113719876e0703427b","slug":"health-and-sanitation-meeting-jammu-news-c-10-jam1006-185883-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमृत दो से शहरभर में लगेंगे 31 ट्यूबवेल, अगले माह से काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमृत दो से शहरभर में लगेंगे 31 ट्यूबवेल, अगले माह से काम शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमृत दो से शहरभर में 40 कराेड़ रुपये की लागत से 31 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। अक्टूबर से काम आरंभ होगा। जल शक्ति विभाग काम समय पर करवाए। यह बात हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटी के चेयरमैन अरुण खन्ना ने बैठक में कही। उन्होंने कहा कि गर्मी में पेयजल किल्लत गहराती है। हालत यह होती है कि पीने के लिए पानी नहीं मिलता। लोगों को निजी टैंकर हायर करने पड़ते हैं। ट्यूबवेल लगने से पेयजल किल्लत का समाधान होगा।
उन्होंने कहा- कुछ वार्डों में ट्यूबवेल खराब हैं जिनकी मरम्मत होगी। टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। प्रति ट्यूबवेल 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बीस से ज्यादा ट्यूबवेल खराब है। पुरानी पाइपों को भी बदला जाएगा और नालियों व नालों से बाहर निकाला जाएगा। बरसात के मौसम में पानी का रिसाव होता है। ऐसे में लोग बीमार होते हैं। पुराने शहर से शिकायतें मिल रही हैं। पाइपों को नालियों से निकाला जाएगा और नई पाइपें बिछाई जाएंगी। पार्षद सुभाष, रेखा, तृप्ता, महेंद्र और सोबत अली मौजूद रहे।