फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

निरोगी रहने के लिए पौष्टिक आहार लेने की सलाह

विज्ञापन
health
सेना की तरफ से लगाये चिकित्सा शिविर में व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच करता डॉक्टर।
ज्यौड़ियां। सेना की क्रास्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन की तरफ से खौड़ की सीमावर्ती पंचायत कोटमैरा के पंचायत भवन में चल रहे निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में लोगों के कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, रक्तचाप, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण आदि की जांच की गई। शिविर में आए लोगों को बदलते मौसम में निरोगी रहने के लिए पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

शिविर में छह डॉक्टरों बाल रोग, सामान्य चिकित्सक, फार्मासिस्ट, दवा विशेषज्ञ, स्त्री रोग, ड्रग एडिक्शन काउंसलर आदि ने सेवाएं दीं। शिविर में पहुंचे गुलबदन सिंह, सीता देवी, रत्नो देवी, जनकार सिंह तथा बिशन लाल ने बताया कि सेना की तरफ से लगाए गए शिविर में हमने अपनी सेहत का चेकअप कराया है। हमें बहुत ही अच्छा लगा कि अपने घर के नजदीक स्वास्थ्य की जांच कराने का मौका मिला। सरकारी अस्पतालों में जाने में पैसे भी खर्च होते, और तकलीफ भी होती। इस मशां से बढचढ भाग लिया की उनको घर के नजदीक इलाज मिल रहा है। दो दिन चले शिविर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच तक लोगों की सेहत की जांच की गई और उन्हें दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed