{"_id":"622b97d79b7f9e57ec575c50","slug":"health-akhnoor-news-jmu2555526173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंगल मोड़ पर सौ बेड का अस्पताल बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंगल मोड़ पर सौ बेड का अस्पताल बनकर तैयार
विज्ञापन
कस्बे के सुंगल मोड पर एक सौ बेड वाले अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के सुंगल मोड़ पर सौ बेड वाले अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही उद्घाटन के बाद शुरू हो जाएगा। मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
2012-13 में विधायक और स्वास्थ्य मंत्री रहे शाम लाल शर्मा के प्रयास से 26 करोड़ की लागत से सौ बेड के अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण शुरू हुआ था। इसमें ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक और पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। डॉक्टर और पैरा मेडिकल कर्मचारियों के लिए रिहायशी इमारत भी बनाई गई है। नवनिर्मित अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध की जा रही हैं। अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री या उपराज्यपाल द्वारा किए जाने की संभावना है। दो सप्ताह से स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें डायरेक्टर और सीएमओ तीन बार नवनिर्माण अस्पताल में दौरा कर समीक्षा भी कर चुके हैं। उप जिला अस्पताल के बीएमओ अशोक कुमार से अस्पताल शिफ्ट करने पर विचार विमर्श किया गया।
मेन बाजार अस्पताल से अधिकतर यूनिट स्थानांतरित हो जाएगी। इसमें सभी ऑपरेशन भी नए अस्पताल में होंगे। जबकि अस्पताल में कुछ यूनिट रखने की योजना है। नवनिर्मित अस्पताल में अधिकतर ओपीडी और ऑपरेशन शिफ्ट होने पर डॉक्टरों, पैरा मेडिकल कर्मचारियों और मरीजों काफी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
------
अस्पताल का निर्माण अधिकतर पूरा होने पर शीघ्र ही उद्घाटन होने की संभावना है। जो कि स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी अंतिम निर्णय लेकर अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा।
-अशोक कुमार, बीएमओ