फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

मशीन खराब थी, तो सूचना क्यों नहीं दी...

विज्ञापन
health
ज्यौड़ियां। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान ने शनिवार को सीएचसी खौड़ तथा ज्यौड़ियां का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। खौड़ में क्षेत्र के लोगों में आस जगी है कि सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं में अब सुधार जरूर आएगा।
विज्ञापन

खौड़ सीएचसी की सफाई व्यवस्था की कार्यप्रणाली को देखकर स्वास्थ्य निदेशक स्टाफ पर काफी गुस्सा हुए और सीएचसी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बीएमओ को निदेशक की फटकार का तब सामना करना पड़ा जब निदेशक ने सीएचसी में धूल फांक रही एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन देखी। निदेशक ने कहा कि अगर मशीन खराब थी, तो हमें सूचना क्यों नहीं दी। बीएमओ ने निदेशक से कहा कि हमने सूचना दी थी। निदेशक ने कहा कि लिखित में कापी दिखाओ, जिस पर आपने सूचना दी थी। ज्यौड़ियां के लोगों ने निदेशक से सीएचसी ज्यौड़ियां से बाहर अटैच किए स्टाफ को वापस भेजने की मांग की।
विज्ञापन

यहां बंद पड़ी एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन और ईसीजी मशीन काफी अर्से से धूल फांक रही है। उनकी भी अब सुध ली जाएगी। इस विषय में वार्ड-छह के पार्षद दीपक सिंह ने बताया कि खौड़ में सीएचसी की इमारत इतनी बड़ी है, लेकिन सुविधा कोई नहीं। लोगों को छोटी से छोटी बीमारी का इलाज कराने के लिए जम्मू जाना पड़ता है। आज सुनने में आ रहा है कि सीएचसी में निदेशक ने दौरा किया है। हो सकता है आगे के लिए कोई सुधार जरूर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed