अखनूर। सेना ने नियंत्रण रेखा के साथ दूरदराज के स्थानों में रहने वाली कृषि आबादी को चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं देने के लिए गांव बंडोवाला, पलावाला में मेगा चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर लगाया। नागरिक प्रशासन के डॉक्टरों की सहायता से टीम ने आवश्यक चिकित्सा सेवा प्रदान की। लोगों से अनुरोध किया गया कि स्वस्थ रहने के लिए वे पौष्टिक आहार का सेवन करें।
शिविर में भेड़, गाय और बकरियों सहित कई जानवरों की जांच की गई। उनका इलाज किया गया। शिविर में 725 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीणों ने सेना से इस तरह के और शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया। संवाद