फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

टीकाकरण को लेकर हो रही मारामारी

विज्ञापन
health
एसडीएम बच्चे को दवाई देते हुए।
परगवाल। सीमा क्षेत्र में मंगलवार को टीकाकरण केंद्र पर कोरोना से बचाव का टीका लगवाने को लेकर लोगों में मारामारी रही। हर कोई कोरोना से बचाव का टीका लगवाने को लेकर जल्दबाजी में दिखा। हालांकि यह दूसरा मौका है जब केंद्र में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक उम्र के लोगों को टीके लगाए गए। उसके बावजूद काफी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस भी तैनात की गई। उसके बावजूद प्रक्रिया में कमी देखी गई। केंद्र में टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग खड़े होने के लिए लाइनें लगाई, जिसके बाद वहां टीकाकरण हुआ और सब कुछ सुचारु रूप से चला। इस मौके पर 300 लोगों को टीके लगाए गए। संवाद
विज्ञापन

गौरण में आयुष शिविर में 320 लोगों को बांटी दवाइयां
सांबा। निदेशक आईएसएम डॉ. मोहन सिंह और उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के निर्देशानुसार जिला नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम जमवाल की देखरेख में आज मंगलवार को देवस्थान बाबा शिवो तीर्थ गोरान, सांबा में एक इम्यूनोबूस्टिंग और आउटरीच आयुष चिकित्सा सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने किया, जबकि बीडीसी अध्यक्ष प्रखंड सुंब रमेश सिंह, देस राज शर्मा अध्यक्ष बाबा शिवो तीर्थ, सरपंच गोरान सरदार सिंह आदि भी उनके साथ थे। लोगों को कोविड-19 महामारी के दौरान किए जाने वाले निवारक उपायों और दैनिक जीवन में आयुष और योग प्रथाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। 320 लोगों और मंदिर में आने वाले भक्तों को नि:शुल्क आयुष दवाएं प्रदान की गईं। शिविर में डॉ. निखिल महाजन चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट राज कुमार, मोहिंदर पॉल और कुलदीप शर्मा ने सेवाएं प्रदान कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed