कोई पार्टी कुछ कहे, हाई कोर्ट के फैसले पर अमल होगा: बालियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर सरकार हाई कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए राज्य में गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध कड़ाई से लागू करेगी।
कोई पार्टी या संगठन कुछ भी कहे, हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान होगा। वे सोमवार को प्रधानमंत्री ऋण योजना के बारे में जम्मू में प्रदेश भाजपा नेताओं को जानकारी देने पहुंचे थे।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने हाईकोर्ट के बीफ पर प्रतिबंध के फैसले के बाद से रियासत में बवाल और आदेशों की खुलेआम उल्लंघन के बारे में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि रियासत में भाजपा गठबंधन सरकार में शामिल है। ऐसे में राज्य सरकार हाईकोर्ट के फैसले का पूरा सम्मान करेगी। जो भी आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
कश्मीर में कोई भाजपा नेता नहीं देगा बीफ पार्टी
नेकां, पीडीपी नेताओं की ओर से बीफ पर प्रतिबंध पर सवाल उठाए जाने और सरकार से अध्यादेश लाए जाने संबंधी सवाल पर बालियान ने कहा कि कोई पार्टी कुछ भी कहे। सरकार हाईकोर्ट के फैसले का आदर करेगी और फैसले का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
कश्मीर में भाजपा नेता की ओर से बीफ पार्टी पर पूछे सवाल पर बालियान ने कहा कि कोई भाजपा नेता बीफ पार्टी नहीं देगा। इस अवसर पर प्याज के दाम में बढ़ोतरी के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि खराब मौसम की वजह से प्याज के दाम बढ़े।
उन्होंने कहा कि अब कीमत कम होना शुरू हो गई है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे।