{"_id":"6b097a27a94094117882bf797b25dddc","slug":"hazi-left-for-saudi-from-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फ्लाइट में सऊदी गए 550 हाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फ्लाइट में सऊदी गए 550 हाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 20 Sep 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को श्रीनगर के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से 550 हाजियों के जत्थे को हज के लिए रवाना किया। श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए दो फ्लाइटों में हज यात्रियों को रवाना किया गया। एक-एक फ्लाइट में 275 हाजी शामिल थे।
विज्ञापन
हज यात्रा पर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाजियों को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। पिछले दिनों रियासत में आई बाढ़ के कारण हज यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हज यात्रा के शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह कामना करते हैं कि शांति और उमंग के साथ आजमीन-ए-हज चले।
विज्ञापन
इस मौके पर हज एवं अकॉफ मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद ने हाजियों को हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री सईद ने बताया कि हज यात्रा के लिए तेरह फ्लाइटें जाएंगी, जिसमें से 3775 हाजियों को श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21, 22, 24, 25, 26, 27 सितंबर को फ्लाइट रवाना होने का दिन है।
विज्ञापन