फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hawala case: Connection of former minister Babu Singh connecting with Pakistan

हवाला कांड में चौंकाने वाले खुलासा : पाकिस्तान से जुड़ रहे पूर्व मंत्री बाबू सिंह के तार, आईएसआई से भी संपर्क की जानकारी आई सामने 

Mon, 11 Apr 2022 03:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 03:25 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी रातभर करती रही पूछताछ। दस दिन की रिमांड पर लिया। आरोपी मो. शरीफ और बाबू को आमने-सामने बिठाकर भी की गई पूछताछ। 

विज्ञापन
Hawala case: Connection of former minister Babu Singh connecting with Pakistan
हवाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हवाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री बाबू सिंह के तार पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ रहे हैं। बाबू सिंह को दस दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ में जांच एजेंसियां हवाला रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाबू सिंह से गांधी नगर पुलिस थाने में रातभर पूछताछ की।

विज्ञापन

बाबू सिंह के सीमा पार पाकिस्तान से तार जुड़ रहे

पूछताछ में वह बार-बार बयान बदल रहा है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार अब तक की पूछताछ में बाबू सिंह के सीमा पार पाकिस्तान से तार जुड़ रहे हैं। यहां तक कि आईएसआई से भी संपर्क होने की कड़ियां मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि बाबू सिंह यूके और दुबई में बैठे पाकिस्तान व पीओके के लोगों से लंबे समय से संपर्क में था। 

विज्ञापन

शरीफ शाह को 6.90 लाख की हवाला राशि के साथ पकड़ा गया

31 मार्च को जम्मू के वेयर हाउस से कश्मीर के अनंतनाग से वन विभाग के पूर्व कर्मी मोहम्मद शरीफ शाह को 6.90 लाख रुपये की हवाला राशि के साथ पकड़ा गया था। शाह ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने यह पैसा पूर्व मंत्री बाबू सिंह के कहने पर श्रीनगर में एक शख्स से लिया, जो बाबू सिंह को सौंपा जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बयानों को आपस में मिलाया जाएगा

शनिवार सुबह पुलिस ने कठुआ से बाबू सिंह को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार रात भर पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में पहले पकड़े गए आरोपी मोहम्मद शरीफ शाह और बाबू सिंह को आमने सामने बिठाकर भी सवाल पूछे, ताकि दोनों के बयानों को आपस में मिलाया जाए। एसपी साउथ ममता शर्मा का कहना है कि आरोपी बाबू सिंह से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कुछ अहम जानकारियां सामने आएंगी। 

अलगाववादियों से करीबी रिश्ते,  पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बाबू सिंह अलगाववाद समर्थक रहा है। बाबू सिंह के कश्मीर के अलगाववादी संगठनों से करीबी रिश्ते रहे हैं। यही नहीं, उसकी ग्लोबल नेचर मैनकाइंड पार्टी में भी कई अलगाववादी, पीओके और दुबई व यूके में रहने वाले लोग शामिल हैं।

 

बाबू सिंह की पार्टी में विदेशी फंडिंग की बात भी सामने आ रही है, जिसका इस्तेमाल जम्मू में अलगाववादी गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका है। पुलिस बाबू सिंह के पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed