{"_id":"5e632b3a8ebc3ec55666c427","slug":"havildar-kulvir-singh-s-21st-martyrdom-day-he-martyred-in-kargil-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार कुलवीर सिंह का 21वां शहीदी दिवस, कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए थे शहीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार कुलवीर सिंह का 21वां शहीदी दिवस, कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए थे शहीद
Sat, 07 Mar 2020 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
हवलदार कुलवीर सिंह का 21वां शहीदी दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जम्मू संभाग के विजयपुर निवासी व 8 सिख रेजिमेंट के शहीद हवलदार कुलवीर सिंह का 21वां शहीदी दिवस मनाया गया। शहीद के पैतृक गांव कौलपुर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह में परिजनों, सैन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने कुलवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री मंजीत सिंह और नेकां के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया थे। जिन्होंने शहीद कुलवीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहादत को नमन किया। जबकि सरपंच जसवीर सिंह, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, शहीद की पत्नी सुरिंदर कौर, भाई मस्तान सिंह, निभान सिंह, बेटा गुरदीप सिंह, बेटी सिमरन कौर सहित अन्य परिजनों व स्थानीय लोगों ने कुलवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। हमें देश के उन महान वीरों पर गर्व है जो अपनी जान की परवाह किए बिना भारत माता की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की बाजी लगा देते हैं। ऐसे वीरों की खातिर ही देश विकास की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुलवीर सिंह कारगिल युद्ध के दौरान अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उन्होंने भारत देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।