फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Haryana Police Constable paper was leaked by CRPF personnel from Jammu

जम्मू कश्मीर: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल का पेपर सीआरपीएफ कर्मी ने किया था लीक, सीबीआई की गिरफ्त में कर्मी

Thu, 20 Oct 2022 02:12 AM IST
विमल शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 02:12 AM IST
सार

हरियाणा कांस्टेबल का पेपर व्हाटसएप पर वायरल हो गया और इसके बाद हरियाणा सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि दलालों, करनैल सिंह, पुलिस कर्मियों, सीआरपीएफ कर्मियों, एसएसबी के अधिकारियों के बीच गैंग तभी बन गया था। 

विज्ञापन
Haryana Police Constable paper was leaked by CRPF personnel from Jammu
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में शामिल आरोपियों ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर भी लीक किया था। यह पेपर जम्मू में छपा था। इस पेपर को शहर के गंग्याल स्थित सीआरपीएफ की एक यूनिट में तैनात सीआरपीएफ कर्मी ने लीक किया था। यहीं सीआरपीएफ कर्मी सीबीआई की गिरफ्त में है।

विज्ञापन


यह कर्मी हरियाणा में मौजूद दलालों के साथ संपर्क था। उनके साथ मिलकर पहले जम्मू में छपा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक किया। इसके बाद दलालों के साथ मिलकर हरियाणा के करनाल में छपने वाला जम्मू कश्मीर पुलिस, फाइनेंशियल अकाउंट असिस्टेंट, जेई सिविल को लीक करने की योजना बनाई।
विज्ञापन


इसके लिए बीएसएफ के कमांडेंट एवं मेडिकल अफसर करनैल सिंह, सीआरपीएफ कर्मी और बाकी लोगों के बीच डील हुई थी। यहीं नहीं, इन लोगों ने पंचायत सहायक का पेपर भी लीक किया था, जबकि फारेस्टर के लिए होने वाली परीक्षा की भी डील कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा कांस्टेबल का लीक पेपर व्हाटसएप पर वायरल हो गया और इसके बाद हरियाणा सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि दलालों, करनैल सिंह, पुलिस कर्मियों, सीआरपीएफ कर्मियों, एसएसबी के अधिकारियों के बीच गैंग तभी बन गया था। 

 

जब इन लोगों ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक किया था। इसी से इन लोगों का हौसला बढ़ा और फिर जम्मू कश्मीर में पुलिस सब इंस्पेक्टर, एफएए, जेई सिविल का पेपर लीक करने की योजना बनाई। 

करनैल सिंह ने अपने घर पर 12 उम्मीदवारों को दिया था साल्व पेपर

सीबीआई ने सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में गिरफ्तार बीएसएफ के कमांडेंट एवं मेडिकल अफसर करनैल सिंह को 10 दिन की रिमांड पर लिया है। बुधवार को करनैल सिंह को सीजेएम जम्मू के सामने पेश किया गया। वहीं सीबीआई की जानकारी में सामने आया है कि करनैल सिंह ने 27 मार्च को सुबह 7 बजे 12 उम्मीदवारों को अपने पटोली स्थित घर बुलाया।

यहां इनको बताया गया कि पेपर में इतने सवाल आएंगे और इनके यह जवाब हैं। इनको साल्व किया गया पेपर दे दिया गया। यह पेपर ज्यूल स्थित एक होटल में सॉल्व किया गया था। जिसे एक सरकारी शिक्षक ने हल किया था। 12 बजे पेपर होना था तो इनको 3 से 4 घंटे का समय मिल गया।  

वहीं यह भी जानकारी दी गई है कि करनैल सिंह ने अपनी सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल उम्मीदवारों तक पेपर पहुंचाने के लिए किया था, क्योंकि सरकारी वाहन की लागबुक होती है। इसलिए करनैल ने अपनी सरकारी गाड़ी की लागबुक में भी छेड़छाड़ की, ताकि सबूतों को मिटाया जा सके।

एसएसबी, जम्मू पुलिस के सीनियर अफसर, कर्मी राडार पर

एसआई भर्ती घोटाले में करनैल सिंह को किंगपिन बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों के मुताबिक लोक सेवा चयन बोर्ड, जम्मू पुलिस के आईआरपी, जेकेएपीए, सीआरपीएफ के सीनियर अफसर और कर्मी सीबीआई के राडार पर हैं।



सीबीआई इस मामले में जल्द ही चार्जशीट पेश करने की तैयारी में है। इससे पहले कई बड़े अधिकारी गिरफ्तार हो सकते हैं। करनैल सिंह को गिरफ्तार करने के साथ ही सीबीआई ने साफ कर दिया है कि बड़ी मछलियां भी सलाखों के पीछे होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed