फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Haryana CM Manohar Lal Khattar arrives to pay obeisance at Mata Vaishno Devi Katra

Katra: माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर

Sun, 27 Nov 2022 04:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 27 Nov 2022 04:03 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। मुख्यमंत्री कटड़ा में आयोजित ई-सुशासन सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रदेश दौरे पर आए हैं।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar arrives to pay obeisance at Mata Vaishno Devi Katra
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने माता की आरती की। साथ ही उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कटड़ा के श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में 25वां राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आज सम्मेलन का दूसरा दिन है। हरियाणा के मुख्यमंत्री इसमें समापन समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। हमने देश और प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। जम्मू-कश्मीर सरकार का हरियाणा सरकार के साथ आईटी टेक्नोलॉजी को लेकर एक एमओयू के लिए हम यहां आए हैं।'
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ई-सुशासन सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जन वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल संसाधनों के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े कदमों का असर साफ दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा, मोदी सरकार न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन के एजेंडे पर चल रही है। आज लोगों के जीवन को सरल बनाना ही सुशासन है। सिंह ने कहा, मोदी सरकार हर क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों का प्रयोग बेहतर जन वितरण प्रणाली को विकसित करने के लिए कर रही है। स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और भूमि में डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करके सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार लाया गया है।
 
उन्होंने कहा, भारत को वैश्विक क्लाउड हब के रूप में विकसित करने के लिए ई-ऑफिस के कार्यान्वयन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सही मायने में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शोघकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, नागरिकों व सरकार को करीब आना ही होगा। 


जितेंद्र सिंह ने कहा, अगले दशक के लिए देश को तैयार करने के लिए डिजिटल संसाधनों में अन्वेषण की अहम भूमिका रहने वाली है। इससे डिजिटल सशक्त समाज और मजबूत ज्ञान अर्थव्यवस्था को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, केंद्रीय पेंशन विभाग की तरफ से 25 लाख डिजिटल लाइफ प्रमाणपत्र का सृजन केवल 20 दिनों में किया गया। एक नवंबर से 19 नवंबर, 2022 तक यह बड़ा काम किया गया। इससे पेंशन भोगियों के जीवन को सरल हुआ है। उन्होंने कहा, आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकार पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed