फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Harvesting time

Jammu News: शरबती धान की फसल समेटने में जुटे किसान

विज्ञापन
Harvesting time
मौसम साफ होने के चलते किसान दिखा रहे तीव्रता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र में धान की शरबती किस्म की फसल पक चुकी है। अब किसान तेजी से फसल की कटाई में जुट गए हैं। शरबती फसल की कटाई के लिए किसानों ने खेतों में ही तिरपाल बिछाकर लोगों को फसल झाड़ने की सूचना दी है। लोग ने खेतों में आकर फसल की कटाई करने के बाद उसे झाड़ना शुरू कर दिया है। बचा हुआ चारा (पराली) घरों को ले जा रहे हैं।

पिछले दिनों मौसम खराब होने के चलते किसानों की जो फसल पक चुकी थी, उसके लिए वह चिंतित थे। हालांकि, हल्की बारिश के बाद ही मौसम साफ हो गया। अब किसान पकी फसल को समेटने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। क्षेत्र में बासमती-370 की फसल पकने में अभी एक महीने की देरी है। बासमती की फसल खेतों में निखरना शुरू हो चुकी है। उसका दाना बनना शुरू हो गया है। किसानों ने शरबती की फसल थोड़ी लगाई थी। ज्यादातर वे किसान शरबती फसल लगाते हैं, जो सब्जी की खेती भी करते हैं। क्योंकि, बासमती की फसल में सब्जी उगाने में देरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed