फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Harvesting problem

Jammu News: बैंगन की फसल पर बीमारी का हमला, उपज पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
Harvesting problem
अरनिया । पिछले दिनों बारिश के चलते गेहूं की फसल के साथ सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है। सब्जी की फसलें बीमारी की जद में आ चुकी हैं। इनमें शामिल बैंगन पर शूट बोरर का हमला हुआ है। इस फसल को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लगाया गया है, लेकिन बीमारी के कारण फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

बारिश और बिगड़े मौसम के कारण बैंगन को अनुकूल वातावरण नहीं मिला जिसके चलते पौधे पर कीड़े का आक्रमण तेज हो गया और उसने पत्तों को चूसना शुरू कर दिया। इससे पौधा खत्म होने के कगार पर पहुंच गया। ऐसे में पैदावार कम होने के आसार बन गए। बैंगन ऐसी फसल है जो मौसम के अनुसार साल भर उपज देती है। इसलिए किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। मगर इस बार किसानों को बिगड़े मौसम ने समस्या में डाल दिया है। कीड़े से बचाने के लिए बैंगन पर स्प्रे की जा रही है जिसका ज्यादा खर्च उठाना पड़ रहा है। किसान यशपाल ने कहा कि इस बार बारिश की वजह से बैंगन को मार पड़ी है। इसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed