{"_id":"63d80e0f9dbc61441e1d3f2b","slug":"harsh-dev-singh-said-restoration-of-democratic-govt-in-jammu-kashmir-last-priority-of-election-comission-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हर्ष देव सिंह ने कहा- प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार की बहाली चुनाव आयोग की अंतिम प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हर्ष देव सिंह ने कहा- प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार की बहाली चुनाव आयोग की अंतिम प्राथमिकता
Tue, 31 Jan 2023 12:06 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 12:06 AM IST
सार
हर्ष देव सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार स्थापित करने के लिए कोई गंभीर प्रयास किए बिना भाजपा शासन में लोकतंत्र की अवधारणा को स्थानीय निकाय चुनावों तक सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Harsh Dev Singh
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में देरी के मामले में पूर्व मंत्री एवं आप के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने सोमवार को सरकार और चुनाव आयोग पर हमला किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जाहिर तौर पर इस साल कई अन्य राज्यों में उपचुनाव के अलावा देश के नौ राज्यों में चुनाव कराने पर ध्यान दिया है। जबकि, जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक सरकार की बहाली सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग की अंतिम प्राथमिकता प्रतीत होती है। हर्ष देव सिंह चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के गांव टंडार और मंडल में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
आप नेता ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली पर सभी चर्चाएं अंतत: पंचायत और नगरपालिका चुनावों के तथाकथित सफल आयोजन में समाप्त हो जाती हैं। जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार स्थापित करने के लिए कोई गंभीर प्रयास किए बिना भाजपा शासन में लोकतंत्र की अवधारणा को स्थानीय निकाय चुनावों तक सीमित कर दिया गया है। अब एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने के बारे में एक शब्द भी बोले बिना निकट भविष्य में स्थानीय निकाय चुनाव कराने के बारे में संकेत दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों को समय से पहले अपना कार्यकाल समाप्त करने और उनके चुनाव पूर्व-निर्धारित करने के किसी भी मनमाने निर्णय का डटकर मुकाबला किया जाएगा। विधानसभा चुनावों में देरी ने प्रदेश में राजनीतिक प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है और राजनीतिक दलों को बदनाम और हतोत्साहित किया गया है। भाजपा प्रदेश में अपने छद्म शासन को जारी रखकर सभी शक्तियों को अपने पास रखना चाहती है।
विज्ञापन