फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   har ghar tringa

अनुच्छेद 370 के बाद हर घर तिरंगा अभियान का विशेष महत्व

विज्ञापन
har ghar tringa
जम्मू। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का विशेष महत्व है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ ने मुख्यालय में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाएं। पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला प्रभारी और वरिष्ठ नेता नौ से दस अगस्त को प्रदेशभर में तिरंगे वितरित करें, ताकि 13 से 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा दिखाई दे। 14 अगस्त को पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी हमलावरों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए लोगों को विशेष श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, डॉ. निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शानदार कार्य करने वाले कार्यकर्ता सम्मानित
भाजपा जम्मू पूर्व की तरफ से रविवार को हुए समारोह महासचिव संगठन अशोक कौल की मौजूदगी में समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता एवं प्रवक्ता वाईवी शर्मा ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को संसद ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर का देश के अन्य हिस्सों से एकीकरण हो गया था। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर तेजी से विकास की राह में अग्रसर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed