{"_id":"63660c231fb39c04ae44405e","slug":"hansja-sharma-rihari-colony-jammu-selected-as-a-pilot-in-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव: आसमान से बातें करेगी जम्मू की बेटी हंसजा, पहली महिला सैन्य पायलट बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव: आसमान से बातें करेगी जम्मू की बेटी हंसजा, पहली महिला सैन्य पायलट बनी
Sat, 05 Nov 2022 12:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:39 PM IST
सार
जम्मू शहर के रिहाड़ी कालोनी की रहने वाली 22 साल की हंसजा शर्मा सेना में पायलट के रूप में चयनित हुई है। वह प्रदेश की पहली महिला सैन्य अफसर है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
जहाज
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बचपन से आसमान में उड़ने का सपना देखने वाली जम्मू की एक बेटी ने अपना सपना साकार कर लिया है। इससे न सिर्फ उसने अपना सपना साकार किया, बल्कि प्रदेश का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया। साथ ही साथ यह भी साबित कर दिया कि ऊंची उड़ान भरने के लिए कोई सीमा और दायरे की बंदिश नहीं है।
विज्ञापन
जम्मू शहर के रिहाड़ी कालोनी की रहने वाली 22 साल की हंसजा शर्मा भारतीय सेना में पायलट के रूप में चयनित हुई है। वह प्रदेश की पहली महिला सैन्य अफसर है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है। हंसजा की इस उपलब्धि पर परिवार भी गदगद है। हंसजा भी सपना साकार करके गौरवान्वित है।
विज्ञापन
हंसजा के अनुसार, मैं एनसीसी की कैडेट रही हैं। 2 साल पहले मेरा लेफ्टिनेंट के लिए सलेक्शन हुआ था। यहां से मुझे एक प्लेटफार्म मिल गया। यहां से मैं अपना सपना सच कर सकती थी। बचपन से ही आसमान में उड़ने का शौक था।
विज्ञापन
मुझे इसका मौका मिला। इसे मैंने एक चुनौती के रूप में लिया। इसके लिए मुझे पायल एप्टीच्यूड बैटरी टेस्ट पास करना था। इसके लिए मैंने आवेदन किया और पास कर लिया। बचपन में जब हवाई जहाज उड़ते देखती थी तो सोचती थी कि एक दिन मुझे भी जहाज उड़ाना है।
मां ने किया प्रेरित
हंसजा कहती है कि किसी की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा योगदान परिवार का होता है। मेरे साथ भी ऐसा ही है। लेकिन सबसे ज्यादा मुझे मेरी मां का सहयोग मिला। उन्होंने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया। जब भी उनसे बात करती थी, तो वह हिम्मत देती थी। इसके अलावा मेरे सीनियर ने भी मुझे बहुत सहयोग दिया और मुझे ऐसा करने की तैयारी में मदद की।
सपना सच करना है तो हिम्मत करनी होगी
सपना देखना और उसे पूरा करने के लिए किसी चीज की बंदिश नहीं है। हां इतना जरूर है कि इसके लिए कुछ लोगों का सहयोग होना जरूरी है। सहयोग के बिना कुछ नहीं हो सकता। जो लड़कियां कोई सपना देखती हैं, तो उसको पूरा करने के लिए उनको हिम्मत करनी होगी। दूसरा मेरा मानना है कि परिवार को साथ देना चाहिए।
पोजिशन होल्डर थी बेटी
हंसजा के पिता उमेश शर्मा का कहना है कि बेटी दसवीं और 12वीं में पोजिशन होल्डर थी। काफी होनहार और इंटेजिलेंट थी। एनसीसी में जब थी तो उसने कहा कि मुझे सेना में जाना है। इसके लिए वह उसने मेहनत की और लेफ्टिनेंट बनी। बाद में उसने कहा कि वह पायलट बनना चाहती है। हमने भी उसको इसके लिए प्रोत्साहित किया।