बिना बिजली कैसे जाएगी कटड़ा तक विद्युत ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की तरफ से जम्मू से कटड़ा तक विद्युतीकरण का काम पूरा किया जा चुका है, लेकिन अभी तक रेलवे इस पर विद्युत इंजन वाली ट्रेन नहीं चला पा रहा है। इसका मुख्य कारण राज्य सरकार की तरफ से रेलवे को बिजली की सुविधा उपलब्ध न करवाना है।
इसके चलते अभी तक डीजल इंजन से ही ट्रेनें कटड़ा तक पहुंच रही हैं। रेलवे ने वर्ष 2013 में जम्मू से कटड़ा तक विद्युतीकरण का काम शुरू किया था। टनलों के बीच विद्युतीकरण का काम रेलवे के लिए बड़ी चुनौती था।
कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ने इस उपलब्धि को हासिल तो कर लिया है, लेकिन अभी तक इस पर विद्युत इंजन की ट्रेन चल नहीं पाई है। इसका मुख्य कारण रेलवे को सरकार की तरफ से बिजली का न मिल पाना है।
जम्मू से डीजल इंजन लगाकर उधमपुर और कटड़ा भेजी जाती हैं रेलगाड़ियां
काम शुरू होने से पहले ही रेलवे के अधिकारियों ने बिजली लेने को लेकर सरकार के पीडीडी डिपार्टमेंट के साथ बातचीत शुरू कर दी थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पा रही है।
वर्तमान समय में विद्युत इंजन से ट्रेनें जम्मू पहुंचती हैं और फिर जम्मू से डीजल इंजन लगाकर इन ट्रेनों को उधमपुर और कटड़ा तक रवाना किया जाता है। कुछ ट्रेनों में तो रेलवे को दो डीजल इंजन लगाकर कटड़ा और उधमपुर भेजना पड़ता है। जब यह ट्रेनें कटड़ा और उधमपुर से जम्मू पहुंचती है तो डीजल इंजन हटाकर विद्युत इंजन लगाया जाता है।
सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कटड़ा रेलवे स्टेशन पर भी विद्युतीकरण के काम को पूरा कर लिया गया है, लेकिन बिजली न मिलने के कारण इस ट्रैक पर विद्युत की ट्रेन चल नहीं पा रही है। सरकार के साथ बातचीत करके समस्या को हल निकालने का प्रयास जारी है।