फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   handshake not enough, hearts should meet: Rajnath Singh

हाथ मिलाना काफी नहीं, दिल मिलने चाहिए: राजनाथ

Sat, 29 Nov 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 29 Nov 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
handshake not enough, hearts should meet: Rajnath Singh

नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक पीएम नवाज शरीफ द्वारा काठमांडू में सार्क शिखर सम्मेलन के दौरान हाथ मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिर्फ हाथ मिलना काफी नहीं है। दोनों दिलों को करीब लाने के प्रयास भी करने चाहिए।

विज्ञापन


राजनाथ ने शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से टेलीफोन द्वारा उड़ी, कुपवाड़ा, पहलगाम में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। गृह मंत्री ने उड़ी, कुपवाड़ा के करनाह और पहलगाम के अनंतनाग में चुनावी सभाओं को संबोधित करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकाप्टर वहां के लिए उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि रियासत को आतंकवाद के साए से बाहर निकालना होगा। क्योंकि यहां आतंकवाद के कारण नर्क से बाहर नहीं निकला जा सका। उन्होंने कश्मीर के राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि प्रदेश कई दशक पीछे चला गया। विकास के मुद्दे सिर्फ चुनाव के दौरान वोट बैंक के लिए उठाए जाते रहे हैं। उन्होेंने कहा कि कश्मीर को हथियारों के साये से बाहर निकालना होगा और फिर इसे कभी नर्क बनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।


राजनाथ ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। जब वे सत्ता में थे तो प्रदेश के विकास का मुद्दा भूल गए और अब चुनाव के दौरान वोटों के लिए विकास का झूठा नारा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ऐसी सरकार लाएं जो आपको धमकाए नही, बल्कि आपके अधिकारों को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed