फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Handicraft, Kashmir

Jammu News: घाटी के कारीगरों ने हाथ से बनाया एशिया का सबसे बड़ा कालीन

विज्ञापन
Handicraft, Kashmir
72 फुट लंबा, 40 फुट चौड़ा कालीन 25 कारीगरों ने 8 साल में किया तैयार
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के क्रालपोरा क्षेत्र के वेइल गांव में कश्मीरी कारीगरों ने एशिया के सबसे बड़े हस्तनिर्मित कालीन को तैयार करने का दावा किया है। यह हाथ से बुना कश्मीरी कालीन 72 फुट लंबा और 40 फुट चौड़ा है, जो 2,880 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करता है।


इस उत्कृष्ट कलाकृति को पूरा करने में 25 से अधिक कारीगरों को लगभग आठ वर्षों का समय लगा। कश्मीर घाटी का पूरा कालीन उद्योग अपनी रचना पर गर्व करता है। इस कालीन की जटिल बुनाई की देखरेख शिल्प के दो अनुभवी शिल्प विक्रेता फैयाज अहमद शाह और अब्दुल गफ्फार शेख की ओर से की गई। शिल्प विक्रेता फैयाज अहमद शाह ने कहा, यह हमारे देश के ही एक व्यक्ति का ऑर्डर था। हमें कई चीजों पर अपना दिमाग लगाना पड़ा, क्योंकि बुनाई के लिए एक विशाल करघे की जरूरत थी। यह बड़ी चुनौती थी और कारीगरों की मेहनत से आखिरकार यह पूरा हो गया। मुझे यकीन है कि इसे विदेशों में बेचा जाएगा और भविष्य में हम इससे भी बड़ा कुछ बनाएंगे। इस उत्कृष्ट कारीगरी की बुनाई के पिछले आठ साल सहज नहीं रहे हैं। ऐसी कई बाधाएं हैं, जिनका कारीगरों को सामना करना पड़ा, विशेष रूप से कोविड़-19 का। लॉकडाउन के कारण आपूर्ति संबंधी कई रुकावटें आईं। इस कालीन ने कश्मीर की कला और शिल्प की समृद्ध विरासत के लिए एक नया अध्याय लिखा है। जो घाटी अपनी पश्मीना शॉल और रेशम कालीन के लिए प्रसिद्ध है, उसे अब इस उत्कृष्ट कृति के निर्माण के साथ एक नया रास्ता मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed