फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   half dozen new trains are being introduced ?for vaishno devi

जानिए, रियासत को कितनी नई ट्रेनों की मिली सौगात

Mon, 01 Sep 2014 01:56 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
half dozen new trains are being introduced ?for vaishno devi

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सोमवार से माता वैष्णो देवी कटड़ा तक आधा दर्जन नई ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है। इसमें से तीन प्रीमियम ट्रेनें सीधे कटड़ा तक पहुंचेंगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कटड़ा-बांद्रा प्रीमियम एक्सप्रेस ट्रेन, कटड़ा-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, इंदौर-जम्मू तवी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (सफदरगंज होते हुए), कटड़ा-सियालदाह, कटड़ा-कामाख्या तथा जम्मू तवी-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन पहली सितंबर से जम्मू तथा कटड़ा तक रवाना होंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रेल बजट पेश करते समय रेल मंत्री ने जो घोषणा की थी, उसके आधार पर पहली सितंबर से नई 57 ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

इसमें 11 प्रीमियम ट्रेनें, पांच एसी, चार जनसाधारण एक्सप्रेस, 32 मेल एक्सप्रेस तथा पांच पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं, जबकि एक ट्रेन की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नई ट्रेनों की समय सारणी

half dozen new trains are being introduced ?for vaishno devi

रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन नंबर 22924 वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा (ट.) कटड़ा स्टेशन से रात 10 बजकर 15 मिनट रवाना होगी, जबकि प्रीमियम एक्सप्रेस रेलगाड़ी (साप्ताहिक) बांद्रा से पांच बजे सुबह चलेगी तथा कटड़ा रात दो बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 22314 माता वैष्णो देवी कटड़ा-सियालदाह कटड़ा स्टेशन से छह बजे सुबह रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 22313 प्रीमियम एक्सप्रेस (साप्ताहिक) सियालदाह से दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर चलेगी तथा कटड़ा में रात को 11 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।

उधर, ट्रेन नंबर 22680 कटड़ा-यशवंत नगर नामक ट्रेन कटड़ा से साढ़े छह बजे प्रस्थान करेगी, जबकि ट्रेन नंबर 22679 प्रीमियम एक्सप्रेस रेलगाड़ी (साप्ताहिक) यशवंत नगर से चलकर कटड़ा में रात को सात बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।

कौन-कौन सी हैं नईं ट्रेनें

half dozen new trains are being introduced ?for vaishno devi

वहीं, ट्रेन नंबर 19416 माता वैष्णो देवी कटड़ा-अहमदाबाद कटड़ा से साढ़े दस बजे सुबह रवाना होगी, जबकि उधमपुर कोटा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19806) उधमपुर से दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। जम्मू तवी श्रीगंगानगर एक्सप्रेस(ट्रेन नंबर 14714) जम्मू से सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी।

वहीं, (ट्रेन नंबर 22942) जम्मू तवी-इंदौर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) जम्मू से सुबह पांच बजे रवाना होगी, जबकि माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या (ट्रेन नंबर-15656) कटड़ा से सुबह चार बजे रवाना होगी।

जम्मू तवी-कानपुर (ट्रेन नंबर 14156) सप्ताह में दो दिन जम्मू तवी से शाम को पांच बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed