फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Haji Arif, a terrorist killed on Poonch LoC, was a commander in the Pakistan Army, used to train terrorists at home

नापाक साजिश: पुंछ एलओसी पर मारा गया आतंकी हाजी आरिफ पाकिस्तानी सेना में था कमांडर, घर में दहशतगर्दों को देता था ट्रेनिंग 

Sat, 27 Nov 2021 09:31 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 09:31 AM IST
सार

नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी आतंकी को सेना में मार गिराया। जांच में पता चला कि मारा गया दहशतगर्द हाजी आरिफ पाकिस्तान की सेना में हवलदार रह चुका है। वह अब आतंकियों को ट्रेनिंग देने का काम करता था। ऑपरेशन के दौरान कई आतंकी सीमा पार भाग निकले। सेना पूरे इलाके में  सर्च अभियान चलाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Haji Arif, a terrorist killed on Poonch LoC, was a commander in the Pakistan Army, used to train terrorists at home
पुंछ में मारा गया आतंकी और बरामद हथियार। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पुंछ में मेंढर के भींबर गली सेक्टर में सेना ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए एलओसी पर एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। मारा गया आतंकी हाजी आरिफ मोहम्मद पाकिस्तानी सेना में हवलदार रह चुका था। सेना की कार्रवाई पर उसके साथ आए तीन और आतंकी वापस भाग खड़े हुए। पाकिस्तानी सेना ने आरिफ को एलओसी के पार आतंकियों के लांचिंग पैड का कमांडर बनाया था। सेना इसे बड़ी सफलता मान रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की एसएसजी को गाइड करता था आरिफ
हाजी आरिफ मोहम्मद को नौशेरा सेक्टर व आसपास के इलाकों की भौगोलिक परिस्थितियों की बारीकी से जानकारी थी। आतंकियों की घुसपैठ कराने में शातिर आरिफ पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) को गाइड करता था। यही नहीं, उसे खुरैटा में जमीन दी गई थी, जहां उसने ढांचे बनवाकर आतंकियों को रखने का इंतजाम किया था। घुसपैठ की बड़ी कड़ी होने के चलते उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी तंजीमों से मोटी रकम मिलती थी। उसका परिवार दुबई में रहता है।
विज्ञापन

 

मास्टर माइंड के मारे जाने से आतंकी तंजीमों को बड़ा झटका
पीओजेके में धरकुंडी और खुरैटा लांचिंग पैड से घुसपैठ के मास्टर माइंड के मारे जाने से आतंकी तंजीमों को बड़ा झटका लगा है। मारे गए आतंकी का शव और हथियार बरामद कर सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सेना ने जिस इलाके में घुसपैठ को नाकाम किया है, पाकिस्तान ने पिछले दिनों इससे सटे जंगल में आग लगाई थी। इससे विस्फोट के साथ बारूदी सुरंगें भी उड़ गई थीं। ये बारूदी सुरंगें पाकिस्तानी घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाईं गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आतंकी के शव और उसके हथियार को कब्जे में लिया
सैन्य सूत्रों ने बताया कि वीरवार रात भींबर गली सेक्टर की अग्रिम पोस्ट के करीब सेना को कुछ हरकत दिखाई दी। सतर्क सैनिकों ने चार के ग्रुप में घुसपैठ कर रहे आतंकियों की मौजूदगी को भांपा और फायरिंग कर दी। एक आतंकी वहीं ढेर हो गया। अन्य आतंकी वापस भाग गए। एहतियात बरतते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।


 

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आतंकी के शव और उसके हथियार को कब्जे में लिया गया। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया है। आतंकी के कब्जे से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। पूरे क्षेत्र को खंगाला जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed