उत्तरी कश्मीर का वह इलाका जिसे उमर अब्दुला ने भी बताया आतंकियों का गढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर से 40 किलोमीटर दूर बांदीपोरा जिले में बसा हाजिन इलाका जो कभी अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता था। जहां एक ओर पास बुलाती वादियां और दूसरी तरफ झील,दुख है कि वो हाजिन आज आतंकियों का गढ़ बन गया है।
बताया जा रहा है कि हाजिन अब तमाम आतंकी संगठन जैसे लश्कर-ए-तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के लिए उनका गढ़ बन गया है। बता दे कि हजिन जाने का रास्ता बेहद ख़ूबसूरत नजारों के बीच से होकर जाता है।
रास्ते में आपकों चिनार के झूमते पेड़ आपका स्वागत करते दिखेंगे लेकिन अब उत्तरी कश्मीर के इस छोटे से कस्बे को किसी की जैसी नजर लग गई है। आतंकियों ने इस कस्बे को अपना गढ़ बनाने के बाद जैसे इस कस्बे के लोगों का अमन चैन ही छीन लिया हो।
आपकों जान कर अजीब लगेगा कि हाजिन एक समय में आतंकवाद विरोधी संगठन ‘इख़वान’का गढ़ हुआ करता था लेकिन आज पूरी तरह से आतंक के चपेट में है। माना जाता है कि आतंकी हाजिन के रास्ते होते हुए सीधे श्रीनगर में घुसने में कामयाब हो जाते हैं। इसी वजह से आतंकी इस जगह का प्रयोग आतंकी गतिविधियों में करते हैं।
आए दिन सुरक्षा बल चलाते है तलाशी अभियान
आए दिन सुरक्षा बल चलाते है तलाशी अभियान
हाजिन इलाकें में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल आए दिन घेरा बंदी कर आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी आतंकियों लके पनाह के लिए हाजिन सबसे उपयुक्त जगह होती है।
क्यों कि यह श्रीनगर से भी महज किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपकों बता दें कि सुरक्षा बलों ने 19 नवंबर को भारतीय सुरक्षा बलों लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकियों को हाजिन में हुए एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
हाजिन बना टेरर कैंप : उमर अब्दुल्ला
पिछले कुछ महीनों से बांदीपोरा जिले के हाजिन को आतंकियों ने गढ़ की तरह इस्तेमाल किया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट किया है। उमर ने लिखा कि हाजिन आतंक का गढ़ बन गया है।
कुछ दिन पहले ही सेना ने लश्कर के छह विदेशी आतंकियों को हाजिन में मार गिराया था। इसके पहले भी हाजिन में आतंकियों ने बैठक की, लेकिन सेना ने बैठक को नाकाम कर दिया और एक आतंकी मारा गया।
सात आतंकी भाग गए निकले थे। हाजिन में ही आतंकियों ने एक आम नागरिक को गोली मार दी थी। सेना ने भी हाजिन में अपना सुरक्षा तंत्र सक्रिय कर दिया है। पुलिस ने भी स्थानीय नेटवर्क को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों की जानकारी जुटाकर उन्हें मारने की योजना बना ली है।